असम : NSCN (R) संगठन के दो उग्रवादी गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

असम : NSCN (R) संगठन के दो उग्रवादी गिरफ्तार

खुफिया जानकारी के आधार पर जीरीघाट पुलिस थाने के अंतर्गत रमगियाजांग और चामटीला (कारुलुआंग) में संयुक्त अभियान चलाया

असम राइफल्स और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर असम के कछार जिले से नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (रिफॉरमेशन) संगठन के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से हथियार और गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। 
अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर जीरीघाट पुलिस थाने के अंतर्गत रमगियाजांग और चामटीला (कारुलुआंग) में संयुक्त अभियान चलाया गया और तड़के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों लोगों ने स्वीकार किया कि वे एनएससीएन (आर) के सकिय सदस्य हैं।
अधिकारियों ने बताया कि एक उग्रवादी असम के दीमा हसाओ जिले का रहने वाला है जबकि दूसरा मणिपुर के तेमंगलॉन्ग जिले का निवासी है और दोनों सीमावार्ती इलाकों में फिरौती और उग्रवादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।