Assam: जोरहाट में खूंखार तेंदुए का आतंक, दिनदिहाड़े लोगों पर किया हमला, पकड़ने में वन विभाग के छूटे पसीने - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Assam: जोरहाट में खूंखार तेंदुए का आतंक, दिनदिहाड़े लोगों पर किया हमला, पकड़ने में वन विभाग के छूटे पसीने

दुए के हमला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ

असम के जोरहाट में एक खूंखार तेंदुए सड़क पर दिनदिहाड़े जमकर उत्पात मचाया। तेंदुए ने यहां 13 लोगों को हमला कर घायल कर दिया। ये घटना सोमवार की बताई जा रही है , घायल लोगों में तीन वन कर्मचारी भी शामिल हैं। तेंदुए के हमले में घायल सभी लोगों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
जोरहाट के एसपी मोहन लाल मीणा ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि तेंदुए के हमले में तीन वन कर्मचारियों समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल व्यक्ति खतरे से बाहर हैं।
तेंदुए ने कार पर किया हमला 
इस बीच तेंदुए के हमला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे तेंदुआ एक घर के अहाते से तेजी से उछाल मारते हुए सड़क से गुजर रही कार पर हमला कर देता है। गनीमत ये रही कि उस वक़्त कार के शीशे बंद थे। हमले के बाद तेंदुआ वहां से भाग खड़ा होता है। 
तेंदुए को पकड़ने में वनकर्मियों के छूटे पसीने
जानकारी के मुताबिक तेंदुआ सोमवार सुबह से ही जिले के चेनिजन इलाके में घूमता दिखाई दिया। तेंदुए को देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने इस बारे में वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की एक टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए पहुंची। हालांकि तेंदुए को पकड़ने के लिए उसे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई असफल प्रयासों के बाद आखिरकार वन कर्मियों ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज किया और उसे पकड़ लिया। 
बता दें कि असम में जंगली जानवरों की बजह से कई आम नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रशासन भी ऐसी घटनाओ को रोकने में नाकाम नज़र आ रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।