Assam News: केंद्रीय आयुष मंत्री सोनोवाल, अरुणाचल के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने योग महोत्सव में भाग लिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Assam News: केंद्रीय आयुष मंत्री सोनोवाल, अरुणाचल के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने योग महोत्सव में भाग लिया

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चाउना मीन

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चाउना मीन तथा असम, मेघालय और मणिपुर के स्वास्थ्य मंत्रियों ने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ में ‘योग महोत्सव’ में भाग लिया।केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने भी यहां ‘योग महोत्सव’ में भाग लिया।
तंजानिया, युगांडा, केन्या, टोगो, नेपाल, नाइजीरिया, लेसोथो, बोत्सवाना, मिस्र, नामीबिया और दक्षिण कोरिया के विद्यार्थियों तथा योग के प्रति उत्साही लोगों ने भी ‘योग महोत्सव’ में भाग लिया। यह महोत्सव 21 जून को मनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू होने को प्रदर्शित करता है।
International Yoga Day: Arunachal CM, Ministers, legislatures, officers  join Yoga session | Arunachal24
सोनोवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यहां 100 बिस्तरों वाला योग और प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल स्थापित किया जाएगा।केंद्रीय आयुष मंत्री ने कहा कि अस्पताल आयुष मंत्रालय द्वारा स्थापित किया जाएगा और क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल के केंद्र के रूप में डिब्रूगढ़ को स्थापित करेगा।यह केंद्र असम के लोगों को योग और प्राकृतिक चिकित्सा की जरूरतों को पूरा करेगा।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने कहा, ‘‘एक चिकित्सक होने के नाते योग से मिलने वाले कई फायदों से मैं अवगत हूं। इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने को लेकर मैं आयुष मंत्री का आभार जताता हूं।’’वहीं, अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चाउना मीन ने कहा कि योग भारत की समृद्ध धरोहर का एक शानदार उपहार है, जिसने विश्व को एक स्वास्थ्यकर जगह बनाने में मदद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।