CAB : असम के गुवाहाटी में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में दी गई ढील - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CAB : असम के गुवाहाटी में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में दी गई ढील

गुवाहाटी में नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) के खिलाफ प्रदर्शनों के मद्देनजर लगाए गए कर्फ्यू में सुबह नौ बजे

गुवाहाटी में नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) के खिलाफ प्रदर्शनों के मद्देनजर लगाए गए कर्फ्यू में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक ढील दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। दिसपुर, उजान बाजार, चांदमारी, सिलपुखुरी और जू रोड सहित कई स्थानों पर दुकानों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं। 
ऑटो-रिक्शा और साइकिल-रिक्शा सड़कों पर नजर आएं लेकिन बसें अब भी नदारत रहीं। शहर में पेट्रोल पंप भी खोल दिए गए हैं, जहां वाहनों की लंबी कतारें दिखीं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कर्फ्यू में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक ढील दी गई है।

1576296910 petrol pum guwahati

 उन्होंने बताया कि पुलिस लोगों को इस ढील की जानकारी देने के लिए लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि, स्कूल और कार्यालय अब भी बंद हैं। बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक के संसद में पारित होने के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर अधिकारियों ने कर्फ्यू लगा दिया था। 

भारत में CAB से पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित है अमेरिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।