Assam Crime : एक महिला ने की पति और सास की हत्या, शरीर के अंगों को रखा था फ्रीज में, 7 महीने बाद हुआ खुलासा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Assam Crime : एक महिला ने की पति और सास की हत्या, शरीर के अंगों को रखा था फ्रीज में, 7 महीने बाद हुआ खुलासा

गुवाहाटी में एक महिला ने अपने पति तथा सास की हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार, हत्या

गुवाहाटी में एक महिला ने अपने पति तथा सास की हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार, हत्या करने के बाद शव को कुछ दिनों के लिए फ्रीज में रखी थी। बाद में महिला ने पति और सास के शव को एक नदी में फेंक दिया था। यह घटना सात महीने पहले शहर के नूनमती इलाके में हुई थी, लेकिन आरोपी महिला द्वारा कथित तौर पर अपराध कबूल करने के बाद सोमवार को मामले का खुलासा हुआ।
अपने दोस्तों की मदद से की थी हत्या

1676883461 asaam1
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बंदना कलिता ने कबूल किया कि उसने 17 अगस्त, 2022 को अपने दो दोस्तों की मदद से अपने पति अमरज्योति डे और सास शंकरी डे की हत्या कर दी। आगे अधिकारी ने कहा, हत्याओं के बाद, कलिता ने पीड़ितों के शरीर के अंगों को एक रेफ्रिजरेटर में रख दिया और घर छोड़ दिया। वह चार दिन बाद 21 अगस्त को लौटी और शरीर के टुकड़ों को मेघालय की डावकी नदी में फेंक दिया, जो गुवाहाटी से कम से कम 200 किमी की दूरी पर है।
पड़ोसियों ने महिला को घर की छत पर फर्नीचर जलाते हुए देखा था

1676883690 furnituar

मिली जानकारी के अनुसार, कलिता के पड़ोसियों ने पुष्टि की कि उन्होंने उसे अपने घर की छत पर फर्नीचर जलाते हुए देखा था। कलिता के दो दोस्तों, अरूप डेका और धनजीत डेका को हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अभी तक इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।