Assam: CM Himanta Biswa Sarma का दवा, 2023 में चरमपंथी हिंसा से नहीं गयी जान
Girl in a jacket

Assam: CM Himanta Biswa Sarma का दवा, 2023 में चरमपंथी हिंसा से नहीं गयी जान

मंगलवार को Assam के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने कहा कि 2023 में चरमपंथी हिंसा के परिणामस्वरूप राज्य में कोई जान नहीं गयी।

biswa copy

Highlights:

  • 2023 एक अभूतपूर्व वर्ष हैं, क्योंकि हमारी पुलिसिंग और शांति प्रयास सफल रहे- श्री सरमा
  • साल 2023 में कई समूहों ने अपने हथियार डाल दिये
  • अफस्पा को धीरे-धीरे हटाने की प्रक्रिया चल रही है

श्री सरमा ने कहा, ‘‘ 2023 एक अभूतपूर्व वर्ष हैं, क्योंकि हमारी पुलिसिंग और शांति प्रयास सफल रहे। केंद, और राज्य सरकारों के निरंतर प्रयासों के कारण, असम शांति और समृद्धि के दौर का गवाह बन रहा है। ’’ उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि साल 2023 में कई समूहों ने अपने हथियार डाल दिये। विशेष बल शक्ति अधिनियम (अफस्पा) को हटा दिया गया और चरमपंथी हिंसा में किसी की जान नहीं गयीं। यह राज्य के लिये एक सफल वर्ष है।

pranam 1

उन्होंने कहा कि राज्य से अफस्पा को धीरे-धीरे हटाने की प्रक्रिया चल रही है और अब यह अधिनियम राज्य के सिर्फ चार जिलों में प्रभावी है। उन्होंने बताया है कि गत दो साल में 8,756 पूर्व कैडरों का तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से पुनर्वास किया गया है। आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों के लिये कौशल प्रशिक्षण और क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम आयोजित किये गये और वे अब राज्य की आर्थिक वृद्धि में सहायता कर रहे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।