बाल विवाह पर बढ़ी असम CM हिमंत बिस्वा सरमा की सख्ती, 10 दिन में होंगे 3000 आरोपी गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बाल विवाह पर बढ़ी असम CM हिमंत बिस्वा सरमा की सख्ती, 10 दिन में होंगे 3000 आरोपी गिरफ्तार

असम में बाल विवाह करने वालों के खिलाफ असम सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है असम के मुख्यमंत्री

असम में बाल विवाह करने वालों के खिलाफ असम सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बाल विवाह करने वाले लोगों को चेतावनी दी है।  मुख्यमंत्री सरमा ने रविवार को चेतावनी दी कि राज्य में आने वाले 10 दिनों के भीतर बाल विवाह करने वाले लगभग 3000 लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री सरमा भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे जब उन्होंने यह बात कही। 
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा वह G-20 शिखर सम्मेलन के समाप्त होने का इंतजार कर रहे थे जैसे ही सम्मेलन खत्म होगा वैसे ही दूसरे दौर की कानूनी कार्रवाई शुरू कर देंगे।  सीएम ने बताया कि पिछले महीने ही असम में बाल विवाह के लिए 5000 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।  सीएम ने बताया G-20 शिखर सम्मेलन की पूरा होने तक इस कार्रवाई को रोक दिया गया था अगले 10 दिनों में बाल विवाह से जुड़े केस में 2000 से लेकर 3000 लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
BJP ने Congress से ज्यादा मुस्लिमों के लिए काम किया: सीएम सरमा
सीएम सरमा ने कहा यदि राज्य में सामाजिक खतरा बना रहता है तो एक विशेष वर्ग की महिलाओ को कभी भी प्रगति का मौका नहीं मिलेगा वह आगे नहीं बढ़ पाएंगे।   कुछ लोगों का कहना है कि हम मुस्लिम विरोधी है लेकिन हमने तीन तलाक,  बहुविवाह और बाल विवाह को खत्म करने का बेहतरीन काम किया. सीएम सरमा ने कहा हमने किसी भी कांग्रेस सरकार से ज्यादा मुस्लिमों के लिए काम किया।  
कई मुस्लिम देशों ने इन बुरी प्रथाओं को खत्म किया
सीएम शर्मा ने आगे कहा कई सारे मुस्लिम देशों में पहले ही इस तरह की बुरी प्रथाओं बाल विवाह, बहु विवाह और तीन तलाक को खत्म कर दिया गया है। लेकिन राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भारत में इन प्रथाओं को खत्म किए जाने का विरोध किया था।   मुख्यमंत्री ने कहा कि बहु विवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए दिसंबर तक कानून लाया जाएगा।  बता दे कि पिछले कुछ महीनो में बाल विवाह के खिलाफ सरकार काफी सख्त दिखाई दे रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।