Assam: बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई के दूसरे चरण में 800 लोग गिरफ्तार, CM हिमंत विश्व शर्मा ने दी जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Assam: बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई के दूसरे चरण में 800 लोग गिरफ्तार, CM हिमंत विश्व शर्मा ने दी जानकारी

इस समय असम में बाल विवाह को लेकर काफी सख्त हो गई है।बता दें राज्यव्यापी कार्रवाई के दूसरे चरण में मंगलवार को 800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।बता दें इस साल की शुरुआत में अभियान के पहले चरण में राज्य भर से हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
अभियान चलाकर 800 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार
आपको बता दें हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई के तहत असम पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 800 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह अभियान तड़के शुरू हुआ।’’
शर्मा ने 11 सितंबर को असम विधानसभा में बताया
इस बात की जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि अभियान अभी जारी है, यानी इस सामाजिक बुराई से संबंधित मामलों में गिरफ्तार किए जाने वाले लोगों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।शर्मा ने 11 सितंबर को असम विधानसभा में बताया था कि पिछले पांच साल में बाल विवाह से संबंधित मामलों में कुल 3,907 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 3,319 लोगों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।