असम के कामरूप जिले से प्रतिबंधित PFI के 3 सदस्य गिरफ्तार, हिरासत में एक अन्य व्यक्ति - Punjab Kesari
Girl in a jacket

असम के कामरूप जिले से प्रतिबंधित PFI के 3 सदस्य गिरफ्तार, हिरासत में एक अन्य व्यक्ति

असम पुलिस ने आज सुबह असम के कामरूप जिले के नगरबेरा इलाके से प्रतिबंधित PFI के 3 सदस्यों

देश के अलग हिस्सों में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (Popular Front of India) यानी पीएफआई के खिलाफ एक्शन जारी है। महाराष्ट्र में पनवेल के बाद असम के कामरूप जिले से प्रतिबंधित PFI के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है।
कामरूप जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आज सुबह असम के कामरूप जिले के नगरबेरा इलाके से प्रतिबंधित PFI के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही प्रतिबंधित PFI से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है।
सरकार ने PFI को पांच साल के लिए किया बैन
पिछले महीने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दस नेताओं को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राज्य के कई हिस्सों में असम पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तार किया था। आपको बता दें कि पिछले महीने केंद्र सरकार ने पीएफआई को टेरर लिंक के आरोप में पांच साल के लिए बैन कर दिया था।
महाराष्ट्र से PFI के 4 सदस्य हुए गिरफ्तार
महाराष्ट्र एटीएस को पनवेल में पीएफआई सदस्यों की एक बैठक की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद एटीएस ने एक्शन लिया और पीएफआई के 4 सदस्यों को पनवेल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सदस्यों में एक राज्य विस्तार समिति का स्थानीय सदस्य है, एक स्थानीय सचिव और बाकी दो अन्य कार्यकर्ता हैं। एटीएस यानी आतंकवाद निरोधी दस्ता इस मामले की जांच कर रहा है।

महाराष्ट्र में ATS का बड़ा एक्शन, पनवेल से प्रतिबंधित संगठन PFI के 4 सदस्य गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।