नाम पूछा और गोलियां चलाकर कर दी हत्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नाम पूछा और गोलियां चलाकर कर दी हत्या

शाम 6.15 बजे बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्होंने पूछा कि अरविंद कौन है। अरविंद ने जैसे

इंदौर : पालिया स्थित अपने दफ्तर में पार्टनर के साथ बैठे कॉलोनाइजर की बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। हातोद पुलिस के मुताबिक मृतक अरविंद पिता मूलशंकर परमार निवासी वेंकटेश नगर (एरोड्रम) इंदौर है। अरविंद केंद्रीय सेन समिति का अध्यक्ष भी था। वह अपने ऑफिस में पार्टनर मनोज पिता विक्रम पटेल निवासी ग्राम पालिया के साथ बैठा था। शाम 6.15 बजे बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्होंने पूछा कि अरविंद कौन है। अरविंद ने जैसे ही कहा कि ‘मैं हूं’, बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। 
इसमें अरविंद की मौत हो गई, जबकि छर्रे लगने से मनोज घायल हो गया। लोग अरविंद को अरबिंदो अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मनोज को भर्ती किया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वे पालिया रेलवे स्टेशन की तरफ से होते हुए फरार हो गए। अरविंद पलिया में सुपर सिटी नाम से कॉलोनी काट रहा था। उसमें चार पार्टनर हैं। कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।