महिला थाने का एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महिला थाने का एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

जानकारी के बाद एसीबी की टीम लातेहार पहुंची और एएसआई को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने झारखंड में लातेहार महिला थाने के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) को आज 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो सूत्रों ने यहां बताया कि लातेहार थाना क्षेत्र की एक महिला ने दहेज प्रताड़ना के मामले में महिला थाने में अपने पति के खिलाफ दो माह पहले मामला दर्ज कराया था। शनिवार को महिला थाने के एएसआई राजेन्द, प्रसाद ने उसके पति को बिहार से गिरफ्तार किया।
 गिरफ्तार करने के बाद एएसआइ ने आवेदिका से संपर्क किया और केस मजबूत बनाने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। 
आवेदिका ने ब्यूरो को बताया कि कई बार महिला थाने के एएसआई से मजबूत केस बनाने का आग्रह किया लेकिन वह रिश्वत लेकर ही काम करने का दबाव बनाता रहा। इसके बाद महिला ने इस संबंध में एसीबी को मामले की जानकारी दी। महिला की ओर से दी गई जानकारी के बाद एसीबी की टीम लातेहार पहुंची और एएसआई को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।