सेना प्रमुख ने किए बद्री विशाल के दर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सेना प्रमुख ने किए बद्री विशाल के दर्शन

थल सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पत्नी संग भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इसके बाद थल सेनाध्यक्ष

चमोली : थल सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पत्नी संग भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इसके बाद थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत दोपहर 12.30 बजे गंगोत्री धाम दर्शन को पहुंचे। यहां उन्होंने गंगोत्री  धाम में पूजा अर्चना की। बता दें कि बीते रोज उन्होंने बाबा केदार का आशीवार्द लिया था। थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत आज सुबह करीब 9 बजे श्री बद्रीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि थल सेनाध्यक्ष ने 15 मिनट तक मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी पूजा में शामिल थी। 
उन्होंने वैदिक राष्ट्रीय वंदना की और जगत कल्याण एवं राष्ट्रीय सुरक्षा की कामना की। मंदिर में दर्शन के बाद थल सेना प्रमुख रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी से मिले। इस दौरा रावल ने उन्हें  भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया। थल सेना प्रमुख के श्री बद्रीनाथ पहुंचने पर सेना एवं पुलिस प्रशासन ने उनकी आगवानी की। मंदिर परिसर में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बीडीसिंह ने उनका स्वागत किया। 
इस दौरान मंदिर समिति की सदस्य चंद्रकला ध्यानी भी मौजूद रही। इसके बाद थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत दोपहर 12.30 बजे गंगोत्री धाम दर्शन को पहुंचे। मंदिर समिति ने गंगोत्री में सेनाध्यक्ष का स्वागत किया। सेनाध्यक्ष के साथ उनकी पत्नी भी थीं। यहां उन्होंने गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना की। शुक्रवार को वह वापस लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।