नतीजों के बाद पार्टी अपना आकलन करेगी : अर्जुन मुंडा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नतीजों के बाद पार्टी अपना आकलन करेगी : अर्जुन मुंडा

अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि आखिर तक

झारखंड के तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके और मौजूदा समय मोदी सरकार में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा का कहना है कि दो बजे तक जब 15 राउंड की मतगणना हो जाएगी, तब सही तस्वीर साफ हो जाएगी। अभी रुझानों के मुताबिक हार-जीत की बात कहना उचित नहीं है। 
अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि आखिर तक बीजेपी अपनी जगह बना लेगी। उन्होंने कहा कि नतीजों के बाद आजसू भी सैद्धांतिक और वैचारिक दृस्टि से बीजेपी का साथ देगी। अर्जुन मुंडा ने कहा कि पार्टी चुनाव के बाद सभी बिंदुओं पर आकलन कर उचित निर्णय लेगी। 

NRC के मुद्दे पर देश को बेवकूफ बना रही है मोदी सरकार : कांग्रेस

झारखंड में बीजेपी को झटका मिल सकता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)-कांग्रेस गठबंध 42 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है। जो सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस-राजद (राष्ट्रीय जनता दल) पूर्ण रूप से बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं बीजेपी 29 सीटों पर आगे है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।