भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो इसलिए नए प्रोपेगंडा को बढ़ावा दे रहे हैं केजरीवाल : अनुराग ठाकुर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो इसलिए नए प्रोपेगंडा को बढ़ावा दे रहे हैं केजरीवाल : अनुराग ठाकुर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की भारतीय नोटों पर गांधी के साथ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर की मांग को

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की भारतीय नोटों पर गांधी के साथ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर की मांग को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल की इस मांग को भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने वाला प्रोपेगंडा करार दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो इसलिए केजरीवाल नए प्रोपेगंडा को बढ़ावा दे रहे हैं।
शिमला में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि राम मंदिर का विरोध करने वालों, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वालों को एक मंत्री को बर्खास्त करना पड़ा, कि अरविंद केजरीवाल अराजकता के प्रतीक हैं। वह नए प्रोपेगंडा को बढ़ावा दे रहें है ताकि उसके भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो।
केजरीवाल की अपील पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, आप (दिल्ली के मुख्यमंत्री) दिल्ली में मुस्लिम मौलवियों को सालाना 18,000 रुपये देते हैं। क्या आप पुजारियों, गुरुद्वारा ग्रंथियों और पादरियों को भी वही 18,000 रुपये देंगे? आप ऐसा क्यों नहीं कर सके?
भ्रष्टाचार में डूबे हैं कांग्रेस के नेता
कांग्रेस पर हमलावर होते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, हमने मुद्रास्फीति को नियंत्रण में लाया और ईंधन की कीमतों में कमी की। बीजेपी शासित राज्यों में कीमतों में कमी आई लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में कीमतें कम नहीं हुईं। कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था। वे पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं कर सके। झूठे वादे करते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार में डूबे हैं। बीजेपी के पास आठ साल की केंद्र व पांच साल की राज्य की सरकार है। हम विकास करते थे, कांग्रेस विरोध करती थी। बीजेपी प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प अभियान चला रही है। कहा कि कांग्रेस और आप भ्रष्टाचार में डूबी है, जबकि बीजेपी ने इमानदारी से विकास कार्य करवाए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।