आंध्र के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने श्यामला देवी मंदिर में की पूजा अर्चना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आंध्र के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने श्यामला देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री ने स्वामीजी से आश्रम में कुछ देर तक चर्चा भी की। इससे पहले, आश्रम के पुजारियों ने

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को श्री शारदा पीठम में राजा श्यामला देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। रेड्डी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आए हैं। यहां पहुंचने के बाद वह सीधे आश्रम रवाना हो गए। रेड्डी ने स्वामी जी को फल, फूल और रेशमी वस्त्र दिया तथा पीठाधिपति स्वरूपानंदेंद्र सरस्वती से आशीर्वाद लिया। 
1559645460 jagan1
मुख्यमंत्री ने स्वामीजी से आश्रम में कुछ देर तक चर्चा भी की। इससे पहले, आश्रम के पुजारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया था। रेड्डी ने आश्रम परिसर में स्थित अन्य मंदिरों में भी पूजा अर्चना की। स्वामी जी के कई वीवीआईपी अनुयायी हैं जिनमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी शामिल हैं। बाद में, मुख्यमंत्री रेड्डी विजयवाड़ा के लिए रवाना हो गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।