राहुल गांधी के 'मोदीलाई' को लेकर भड़के अनंत हेगड़े ने उन्हें बताया 'मंदबुद्धि' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी के ‘मोदीलाई’ को लेकर भड़के अनंत हेगड़े ने उन्हें बताया ‘मंदबुद्धि’

राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि अंग्रेजी शब्दकोश में एक नया शब्द शामिल किया है और

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने शुक्रवार को उस समय एक विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए एक ट्वीट में उन्हें ‘‘मंदबुद्धि’’ कह दिया। राहुल गांधी ने कहा था कि अंग्रेजी शब्दकोश में एक नया शब्द ”मोदीलाई” जुड़ गया है। कौशल विकास मंत्री हेगड़े ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ये मंदबुद्धि राहुल गांधी इस बात को साबित करने पर तुले हुए हैं कि उनके पास अपनी तरह का विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय मूर्खता कौशल है और अब यह सारी हदें पार कर गया है। उन्हें कोई नहीं रोक सकता.. अद्भुत…!!!!’’

ANANT

राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि अंग्रेजी शब्दकोश में एक नया शब्द शामिल किया है और उन्होंने इसका एक स्नैपशॉट भी जारी किया। इस फोटो में यह भी दिख रहा है कि ‘मोदीलाई’ का क्या मतलब है और उसका वाक्य में कैसे प्रयोग करें। हालांकि आक्सफोर्ड विश्वकोश ने ऐसा कोई शब्द शामिल करने से इंकार किया है।

सुरजेवाला बोले- देश का नेतृत्व करने के लिए राहुल सही व्यक्ति

उनके टि्वटर पर कहा गया है कि यह चित्र फर्जी है और ऐसा कोई शब्द ऑक्सफोर्ड शब्दकोश में शामिल नहीं किया गया है। इस बीच हेगड़े के नाथूराम गोडसे के लिए एक विवादित टिप्पणी करने पर बाद में सफाई पेश करते हुए उन्होंने कहा कि उनका अकाउंट ‘‘हैक’’ कर लिया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या को न्यायोचित ठहराने का कोई सवाल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।