अविश्वास प्रस्ताव : आंध्र BJP इकाई के साथ शाह करेंगे बैठक, बनाएंगे रणनीति - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अविश्वास प्रस्ताव : आंध्र BJP इकाई के साथ शाह करेंगे बैठक, बनाएंगे रणनीति

NULL

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई के कोर समूह के साथ आज बैठक कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस द्वारा लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद भाजपा की बैठक हो रही है जिसे आंध्र प्रदेश में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

शाह आंध्र प्रदेश में राजनीतिक स्थिति की समीक्षा करेंगे और राज्य में पार्टी के विकल्पों पर रणनीति बनाएंगे। यहां लोकसभा की 25 सीटें हैं और अगले वर्ष लोकसभा चुनावों के साथ यहां विधानसभा चुनाव भी होने हैं। पार्टी पहले ही कह चुकी है कि तेदेपा द्वारा गठबंधन खत्म करना एक अवसर है ताकि वह राज्य में विकास कर सके।

भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव ने कहा, ”केंद्र के खिलाफ दुष्प्रचार के बाद तेदेपा का गठबंधन से हटना आवश्यक हो गया था। आंध्रप्रदेश के लोगों को अब महसूस होने लगा है कि तेदेपा अपनी अक्षमता और प्रशासनिक निष्क्रियता को छिपाने के लिए झूठ का सहारा ले रही है। खतरे से ज्यादा तेदेपा का समय पर हट जाना आंध्र प्रदेश में भाजपा के विकास के लिए अवसर है।”

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।