'कभी लगते थे असम की गलियां सूनी है इंदिरा गांधी खूनी है के नारे', शाह ने गुवाहाटी में याद किया अपनी पिटाई का किस्सा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘कभी लगते थे असम की गलियां सूनी है इंदिरा गांधी खूनी है के नारे’, शाह ने गुवाहाटी में याद किया अपनी पिटाई का किस्सा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए कार्यालय का उद्घाटन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम के गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद एक रैली को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपनी पिटाई का किस्सा याद करते हुए कहा कि हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि बीजेपी यहां खुद के दम पर सरकार बनाएगी।
गुवाहाटी के बेलटोला रैली को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, असम की भूमि को कांग्रेस ने कई साल तक आतंकवाद, विघटन, आंदोलन और हड़ताल की भूमि बना दिया था। यहां पर न विकास हो रहा था ना शिक्षा हो रही थी, न शांति थी। आज मुझे खुशी है कि 2014 से पूरा नॉर्थ ईस्ट विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट का विकास और भाजपा का नॉर्थ ईस्ट में विकास दोनों समांतर चल रहा है। 

राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों को रिमोट कंट्रोल कहना अपमानजनक

खुद की पिटाई का किस्सा याद करते हुए शाह ने कहा, मैं यहां विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में आया था तब हमें हितेश्वर सैकिया (असम के पूर्व CM) ने बहुत मारा था… हम नारे लगाते थे असम की गलियां सूनी है इंदिरा गांधी खूनी है। उस वक्त कल्पना नहीं थी कि भाजपा अपने बूते पर 2 बार जीतकर यहां सरकार बनाएगी। 
राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का 2019 के चुनावों में ये एजेंडा था कि, अगर वह सत्ता में आते हैं तो नॉर्थ ईस्ट से अफस्पा (AFSPA) हटा देंगे। वह तुष्टिकरण के लिए था। जब मुझसे पूछा गया, तो मैंने कहा कि हम पहले पूर्वोत्तर में शांति लाएंगे और फिर अफ्सपा हटाएंगे लेकिन केवल तुष्टिकरण के लिए यह नहीं करेंगे।
एक समय में बंद से जाना जाता था असम : नड्डा 
इसी कार्यक्रम का हिस्सा बने बीजेपी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने कहा कि एक समय में यह राज्य बंद से जाना जाता था। आज यह शांतिप्रिय और विकासशील प्रदेश है। यह नेतृ्त्व के अंतर के कारण हुआ है। एक समय ये राज्य जो 4 देशों से घिरा हुआ था, मुसीबत में पड़ा था। देश का नेतृत्व कमजोर था। लेकिन आज यही नॉर्थ-ईस्ट, यही असम मुख्य धारा में शामिल है और विकास की प्रक्रिया में मुख्य रूप से आगे बढ़ कर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।