पंचतत्व में विलीन हुए अंबिका प्रसाद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंचतत्व में विलीन हुए अंबिका प्रसाद

सत्यनारायण सिंह, नाथनगर के विधायक अजय मंडल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य शंभू प्रसाद खेतान ने पुष्प

बिहार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के स्तंभ और छह बार विधायक रहे अंबिका प्रसाद की अंतेष्टि आज भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड के बटेश्वर स्थान में उत्तर वाहिनी गंगा तट पर संपन्न हो गयी। उनके बड़ पुत्र डॉ. अरविंद कुमार ने मुखाग्नि दी। इस दौरान भाकपा के प्रदेश एवं जिला स्तर के नेताओं और बड़ संख्या मे उपस्थित लोगों ने श्री प्रसाद के पार्थिव शरीर का दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इसके पहले कहलगांव प्रखंड के बरोहिया गांव स्थित श्री प्रसाद के पैतृक मकान से आज सुबह एक विशाल यात्रा के रुप में उनके पार्थिव शरीर को पीरपैती प्रखंड के शेरमारी बाजार मे भाकपा के प्रखंड कार्यलय लाया गया, जहां बड़ संख्या में आम लोगों ने अंतिम दर्शन किया। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा विभिन्न गांवों से गुजरते हुए बटेश्वर स्थान के गंगा तट पर पहुंची।

वहां पर भाकपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, नाथनगर के विधायक अजय मंडल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य शंभू प्रसाद खेतान ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

अंतिम यात्रा में जिले के विभिन्न हिस्सों से आमलोगों का सैलाब उमड़ पड़। उल्लेखनीय है कि श्री प्रसाद ने वर्ष 1957 से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करते हुए पीरपैती विधानसभा क्षेत्र से भाकपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर विधायक बने थे और लगातार 1980 तक विधायक रहे। इसके बाद उस वह 1990 से 2000 तक दो बार पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।