शिंदे कैबिनेट में मंत्रालयों का आवंटन, फडणवीस को गृह व वित्त विभाग का मिला जिम्मा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शिंदे कैबिनेट में मंत्रालयों का आवंटन, फडणवीस को गृह व वित्त विभाग का मिला जिम्मा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अहम गृह विभाग आवंटित कर दिया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अहम गृह विभाग आवंटित कर दिया।
नौ अगस्त को 18 मंत्रियों को शामिल कर अपनी दो सदस्यीय मंत्रिपरिषद का विस्तार करने वाले शिंदे ने शहरी विकास विभाग अपने पास रखा है।
सीएम कार्यालय ने मंत्रालयों के बटवारें की सूचना 
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि फडणवीस वित्त और योजना विभाग भी संभालेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ही राधाकृष्ण विखे पाटिल नए राजस्व मंत्री होंगे। भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार को वन मंत्री बनाया गया है। वह पूर्व में भी यह पद संभाल चुके हैं।
अब्दुल सत्तार को कृषि मंत्री का मिला दायित्व 
भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल नए उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री होंगे। इसके साथ ही वह संसदीय कार्य विभाग भी देखेंगे। शिवसेना के शिंदे के नेतृत्व वाले समूह से दीपक केसरकर स्कूली शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं और अब्दुल सत्तार को कृषि विभाग दिया गया है।
आपको बात दे की शिंदे ने 37 विधायकों को साथ लेकर शिवसेना में बगावत कर दी थी। जिसके बाद उद्धव ठाकरे नीत सरकार एक झटके में गिर गई थी। लेकिन आज फिर शिवसेना व भाजपा  में गठबंधन होकर महाराष्ट्र में वहीं राजनीति स्थापित हो गई हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।