सभी राज्यों को लागू करना होगा CAA : शिवराज सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सभी राज्यों को लागू करना होगा CAA : शिवराज सिंह

मध्यप्रदेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह ने कहा है

मध्यप्रदेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) सभी राज्यों को लागू करना होगा। श्री शिवराज सिंह ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि यह कानून संसद ने बनाया है। दोनों सदनों ने इसे पारित किया है। इसे लागू करने से राज्य मना नहीं कर सकते हैं। 
उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे राज्यों के मुख्यमंत्री इसे राज्यों में लागू करने से इन्कार नहीं कर सकते। उन्हें लागू करना ही होगा, दूसरा कोई तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद, सरकार के पास दूसरे रास्ते भी हैं, हालांकि उन्हें उम्मीद कि ऐसी नौबत नहीं आयेगी। 

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद बोले- आगे के चुनावों में भी भाजपा की हार होगी क्योंकि उसने सिर्फ बांटने वाले मुद्दे उठाए

सिंह ने कहा कि फिलहाल वर्ष 2014 तक के शरणार्थियों को इस कानून के तहत नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है, इसके बाद आने वालों को भी नागरिकता देने के रास्ते खुले हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी दोनों अलग हैं। 
सीएए धार्मिक आधार पर प्रताड़ना के शिकार लोगों को नागरिकता देने के लिये लाया गया है, जबकि एनआरसी देश के किसी भी नागरिक पर लागू नहीं होगा। इससे किसी को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। यह उन्हीं के लिये है जो देश में अवैध तरीके से गलत इरादे से आये हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह वोटबैंक की राजनीति के चलते इस बारे में भ्रम फैला रही है। उन्हें लगता है कि ऐसी गतिविधियों से उन्हें फायदा होगा, लेकिल अब र्भ्रम दूर हो रहा है। 

NRC के मुद्दे पर देश को बेवकूफ बना रही है मोदी सरकार : कांग्रेस

सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी ने संसद में इस विधेयक पर चर्चा में भाग नहीं लिया। बाद में एक वीडियो जारी किया। जब इस पर बहस होती रही, इस पर सवाल होते रहे लेकिन सोनिया गांधी ने एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो देश में कम देश के बाहर अधिक रहते हैं, संसद में चर्चा के दौरान वह भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने भी इस मुद्दे पर एक शब्द नहीं कहा। अब वह इस पर हायतौबा मचा रहे हैं। 
सिंह ने कहा कि देश में वर्षों से पड़सी देशों में धार्मिक आधार पर सताये गये लोग शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं, लेकिन श्रीमती गांधी एक बार भी उनके दुखदर्द जानने नहीं गईं। जबकि उनके बारे में मीडिया में भी काफी कुछ छपता रहा है। 
उन्होंने कहा कि वर्षों से देश में रह रहे धार्मिक भेदभाव के शिकार इन शरणार्थियों के लिये प्रधानमंत्री नरेंद मोदी भगवान के रूप में सामने आये हैं। इससे उन पर मंडरा रहे अनिश्चितता के बादल छंट गये हैं। यह देश उनका भी है, ऐसा प्रावधान इस कानून में है। 

रघुवर दास ने किया दावा, कहा- झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार

सिंह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की परोक्ष रूप से आलोचना करते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति शांतिमार्च निकाल रहा है। दुकानें बंद करवाकर, रास्ते रुकवाकर इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाकर और दहशत का माहौल बनाकर वह क्या करना चाह रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि इसी क्रम में मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस के मुख्यमंत्री 25 दिसम्बर को रैली करने जा रहे हैं। सिंह ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर देश में जो भ्रम फैला रही है, उसके जवाब में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता देश के हर जिले में, हर कस्बे और पंचायत क्षेत्रों में जनजागरण अभियान चलायेंगे। हम इस मुद्दे पर जनता के बीच जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।