आठ वर्षीय बालिका से बलात्कार का आरोपी शराबी पिता गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आठ वर्षीय बालिका से बलात्कार का आरोपी शराबी पिता गिरफ्तार

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित बालिका सहित उसके तीनों बच्चों को प्रशासन की देखरेख में इंदिरा नगर

पुलिस ने 35 वर्षीय शराबी पिता को अपनी आठ वर्षीय बेटी से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक आर. एम. शुक्ला ने शनिवार को बताया कि चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन की सूचना पर शहर की स्कीम नंबर 34 की बस्ती में रहने वाले रमेश देवड़ा को दुष्कर्म की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि उसकी मां तीन साल पहले चार बच्चों और पति को छोड़कर चली गई। इसमें एक बहन उसके चाचा के पास रहती है तथा वह और उसके दो छोटे भाई पिता के साथ रहते हैं। बालिका ने बताया कि दोनों भाइयों के रात में सोने के बाद उसका पिता शराब के नशे में उसके साथ अक्सर दुष्कर्म करता था।
शुक्ला ने बताया कि आरोपी मूलत: रतलाम का रहने वाला है और नीमच में मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित बालिका सहित उसके तीनों बच्चों को प्रशासन की देखरेख में इंदिरा नगर स्थित सुधार गृह में रखा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।