जबसे अजीत पवार ने शरद पवार की पार्टी से बगावात की है तबसे ही एनसीपी पार्टी खतरे में आ चुकी है आलम ये है की पार्टी का अस्तित्व ही खत्म होता नजर आ रहा है महाराष्ट्र में चल रहे सियासी जंग के लिए आज 5 जुलाई का दिन भी काफी महत्वपूर्ण हो सकता है एसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकी अजित पवार और शरद पवार अपने-अपने खेमों के साथ बैठक करने वाले हैं। जिसमें एनसीपी के भविष्य को लेकर फैसला हो सकता है।
एनसीपी की दावेदारी पर तमाम तरह के सवाल
जबसे भतीजे अजीत पवार ने शिंदे सरकार का हाथ थामा है तबसे ही एनसीपी की दावेदारी पर तमाम तरह के सवाल उठ रहे है। जैसे शिवसेना को लेकर दोनों गुटों में बवाल हुआ था वैसे ही एनसीपी में देखने को मिल रहा है। पार्टी को लेकर दोनों गुट अपनी अपनी दावेदारी कर रहे है इसलिए आज जो बैठक होने वालाी है उसमें दोनों पार्टी के लिए शक्ति प्रदर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि जिसके पास ज्यादा विधायकों का समर्थन होगा फैसला उसके पक्ष में जा सकता है।
दोनों गुटों की बड़ी बैठक
इसके लिए अजित पवार ने सुबह 11 बजे बांद्रा के एमईटी कॉलेज और शरद पवार ने दोपहर 1 बजे नरीमन पॉइंट पर वाई. बी. चव्हाण केंद्र में सभी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है। इसके साथ ही शरद पवार ने आज होने वाली बैठक के लिए आधिकारिक पत्र भी जारी किया है । वहीं सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल ने वीडियो के जरिए और जितेंद्र आव्हाड ने पत्र को जारी करके सभी विधायकों और सांसदों को इस बैठक में शामिल होने की अपील की थी।
अजित पवार ने जारी किया आधिकारिक पत्र
वहीं दूसरी तरफ बगावत करने वाले अजित पवार ने एनसीपी के प्रदेश महासचिव शिवाजीराव गर्जे ने भी बैठक के लिए एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। पत्र के जरिए सभी विधायकों और सांसदों को इस बैठक में शामिल होकर संख्याबल दिखाने की अपील की गई है।
अजीत पवार के पक्ष में आ सकता है फैसला
इन सबके बीच बड़ा सवाल है कि बैठक में फैसला किसके पक्ष में आ सकता है इसको लेकर बात करें तो माना जा रहा है कि अजीत पवार के पक्ष में फैसला आ सकता है। ये बात उनके शपथ ग्रहण से साफ हो गई थी । अजित पवार के साथ करीब 40 विधायकों का समर्थन बताया जा रहे है, जिसमें एनसीपी के दिग्गज नेता छगन भुजबल भी शामिल हैं। ऐसे में अनुमान है कि इस बैठक में अजित पवार गुट के पक्ष में फैसला हो सकता है। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में 9 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग हुई।
बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर भी होगी चर्चा
इस बैठक में कैबिनेट विस्तार से लेकर राज्य के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा- ‘अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। इसलिए उनके अनुभव से निश्चित रूप से सभी चर्चाओं को फायदा होगा। इन सब बातों से तो साफ है की शरद पवार के पास अब पार्टी को बचाने के लिए विधायकों का समर्थन ही नहीं हैा


















