मणिपुर के बाद बंगाल में भी महिलाओं को किया वस्त्रहीन, स्मृति ईरानी ने TMC पर उठाए सवाल, कांग्रेस को भी घेरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मणिपुर के बाद बंगाल में भी महिलाओं को किया वस्त्रहीन, स्मृति ईरानी ने TMC पर उठाए सवाल, कांग्रेस को भी घेरा

मणिपुर के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी दो महिलाओ को वस्त्रहीन करने का मामला सामने आया है।

मणिपुर के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी दो महिलाओ को वस्त्रहीन करने का मामला सामने आया है।  जिसके बाद बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर सवाल खड़े हो गए है। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी टीएमसी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल में दो महिलाओं का निर्वस्त्र कर दिया जाता है लेकिन टीएमसी सरकार ने कोई बयान दिया और न ही कांग्रेस ने कोई सवाल उठाया। सरकार मणिपुर मामले पर संसद में चर्चा चाह रही थी लेकिन मुझे आश्चर्य है कि विपक्ष ने इंकार कर दिया। 
कांग्रेस को तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन का लालच!
केंद्रीय मंत्री पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- पश्चिम बंगाल के मालदा में जिस तरह दो महिलाओं को वस्त्रहीन किया गया उस पर कांग्रेस कुछ नहीं कह रही है क्योंकि उसको तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन का लालच है।  स्मृति ईरानी ने राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का जिक्र करते हुए कहा कि, आपके मंत्री खुद यह बात कह रहे हैं कि मणिपुर से ज्यादा महिला उत्पीडन राजस्थान में हो रहा है। उन्होंने (राजेंद्र गुढ़ा) यह कहा और अशोक गहलोत ने उनको बर्खास्त कर दिया गया जबकि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कांग्रेस ने कोई एक्शन नहीं लिया। 
मणिपुर जैसा मामला पश्चिम बंगाल में भी आया 
पिछले ढाई महीने से ज्यादा समय से मणिपुर में हिंसा हो रही है। जहां मणिपुर में भी दो महिलाओ को निर्वस्त्र करके घुमाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे पूरा देश में गुस्से में आ गया। जिसके बाद भाजपा समेत देश की केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर भी गंभीर सवाल उठने शुरू हो गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।