अभिनेत्री कंगना और उनकी बहन को मुंबई पुलिस का नोटिस, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अभिनेत्री कंगना और उनकी बहन को मुंबई पुलिस का नोटिस, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को राजद्रोह मामले में पेश होने के लिए एक

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें तो जैसे खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को राजद्रोह मामले में 10 नवंबर से पहले पेश होने के लिए एक बार फिर नोटिस जारी किया है। ये नोटिस अदालत के आदेशों के बाद उन पर दर्ज एक एफआईआर से संबंधित है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पोस्टों के माध्यम से समुदायों के बीच फूट डालने की कोशिश की थी। 
कंगना पर धार्मिक भावनाएं भड़काने, कलाकारों को हिंदू-मुसलमान में बांटने और सामाजिक द्वेष को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस ने 17 अक्टूबर 2020 को कथित तौर पर दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ाने और अन्य आरोपों के लिए स्थानीय अदालत के आदेश पर कंगना और रंगोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पहले दिए गए नोटिस पर कंगना ने घर मे विवाह होने की बात कहकर आने में असमर्थता जताई गई थी। 
अब एक बार फिर मुंबई पुलिस ने नोटिस देकर कंगना को बुलाया है। पुलिस ने इससे पहले पिछले महीने कंगना रनौत और रंगोली को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। बांद्रा पुलिस ने दोनों को 26 और 27 अक्टूबर को तलब किया था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर कई बयान जारी किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।