महाभारत के 'भीम' ने दुनिया को कहा 'अलविदा', 74 साल की उम्र में प्रवीण कुमार सोबती का निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाभारत के ‘भीम’ ने दुनिया को कहा ‘अलविदा’, 74 साल की उम्र में प्रवीण कुमार सोबती का निधन

बीआर चोपड़ा के पौराणिक शो, ‘महाभारत’ में भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती ने दुनिया

टेलीविजन जगत से एक शोक भरी खबर सामने आई है। बीआर चोपड़ा के पौराणिक शो, ‘महाभारत’ में भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 74 साल की उम्र में उन्होंने सोमवार देर रात दिल्ली में अशोक विहार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 
अभिनेता के परिवार में पत्नी, बेटी, दो छोटे भाई और एक बहन है। प्रवीण कुमार के एक रिश्तेदार ने न्यूज़ एजेंसी को बताया, ‘‘उन्हें छाती में संक्रमण की समस्या थी। सोमवार की रात को जब उन्हें बेचैनी होने लगी, तो हमने डॉक्टर को घर पर बुलाया। हृदय गति रुक जाने के कारण रात सवा दस बजे से साढ़े दस बजे के बीच उनका निधन हो गया।’’
1644296633 parveen
प्रवीण कुमार अभिनेता होने के साथ एक उच्च कोटि के एथलीट भी थे। प्रवीण ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिताओं में हैमर थ्रो और डिस्कस थ्रो स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया और एशियाई खेलों में चार पदक भी जीते। प्रवीण ने 1966 और 1970 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता था।
1644296693 sobti
उन्होंने 1966 के राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हैमर थ्रो में रजत पदक भी जीता था। निर्माता – निर्देशक बी आर चोपड़ा के लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘‘महाभारत’’ में भीम के किरदार से उन्हें बहुत प्रसिद्धि मिली और इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। ‘‘महाभारत’’ 1988 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।