राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस मुखर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस मुखर

प्रीतम सिंह ने मोदी सरकार पर राफेल विमान सौदे में रिलायंस ग्रुप के मालिक अनिल अम्बानी को राफेल

हल्द्वानी/देहरादून : मॉनसून सत्र में राफेल विमान सौदे को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच हुई गरमा-गरम बहस के बाद कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा आमने-सामने हैं। राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। इसे लेकर प्रदेश में भी राजनीति तेज हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर करीबियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगया है। आज प्रदेश की सभी विधानसभाओं में कांग्रेस पार्टी ने पत्रकार वार्ता कर राफेल विमान सौदे पर मोदी सरकार को जमकर कोसा।

राजधानी देहरादून के कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ना खाऊंगा ना खाने दूंगा का नारा देते हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। प्रीतम सिंह ने पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं। प्रीतम सिंह ने मोदी सरकार पर राफेल विमान सौदे में रिलायंस ग्रुप के मालिक अनिल अम्बानी को राफेल डील मे फायदा पहुंचाने का गम्भीर आरोप लगाया है। इंदिरा हृदयेश ने कहा कि एनडीए सरकार ने इस डील को बदलते हुए 1 राफेल विमान की कीमत 1670 करोड़ रूपए तय कर दी है जिससे 36 राफेल की कुल कीमत 60 हजार करोड़ रूपए से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि इसका काम बिना अनुभव वाली रिलायंस ग्रुप को दे दिया गया है।

राफेल सौदा ‘‘अब तक का सबसे बड़ा’’ रक्षा घोटाला : राहुल गांधी

जिसकी वजह से देश को 44 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा की यह देश का बड़ा रक्षा सौदा है लेकिन इस सौदे में रक्षा मंत्री के हस्ताक्षर को भी जरूरी नहीं समझा गया। इंदिरा का कहना है की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेन्स की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राफेल डील पर हुए घोटाले का जवाब देश की जनता को देना चाहिए। राफेल विमान सौदे पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के लिए सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कमान संभाली। धन सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है, इसलिए केवल आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने जो भी फैसले किये हैं वो जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।