केरल के कोच्चि में एक शॉपिंग मॉल में बुर्का पहनकर महिलाओं के शौचालय में घुसने और मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में 23 वर्षीय अभिमन्यु को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि अभिमन्यु आईटी का काम किया करता था। कोच्चि पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। निरीक्षण के दौरान फोन भी टॉयलेट में छिपा हुआ मिला।
एक प्रमुख आईटी फर्म में काम करता है
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पर उसी दिन आईपीसी की धारा 354 (सी) और 419 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 ई के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा, फिर उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने कहा कि अभिमन्यु शहर के इन्फोपार्क स्थित एक प्रमुख आईटी फर्म में काम करता है।
उन्होंने अपना फोन एक छोटे बक्से के अंदर रखा दिया
कथित तौर पर बताया जा रहा है कि अभिमन्यु महिलाओं के लिए बने स्नानघर में चला गया। उन्होंने अपना फोन एक छोटे बक्से के अंदर रखा दिया था और उसे रिकॉर्ड करने के लिए उसमें एक छेद कर दिया। फिर उन्होंने बॉक्स को बाथरूम के दरवाजे पर चिपका दिया। कैमरा सेट करने के बाद वे बाहर गए और बाथरूम के मुख्य दरवाजे के पास खड़े हो गए। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी कहीं और ऐसी वारदात को अंजाम दिया था।