Chhattisgarh में जारी ED रेड पर सामने आया AAP का बयान, सौरभ भारद्वाज बोले- 'इनका रोज का काम......' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Chhattisgarh में जारी ED रेड पर सामने आया AAP का बयान, सौरभ भारद्वाज बोले- ‘इनका रोज का काम……’

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी और उनके करीबियों के घर पर ईडी ने आज छापा मारा है। बता

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी और उनके करीबियों के घर पर ईडी ने आज छापा मारा है। बता दें ईडी की रेड को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, ‘ये तो इनका रोज का काम है, जो भी केंद्र सरकार के राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं उनके खिलाफ ये इसी तरह का काम करवाते रहते हैं.’ 
आपको बता दें कि ईडी ने मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर, ओएसडी आशीष वर्मा और मुख्यमंत्री के करीबी विजय भाटिया के नेहरू नगर निवास पर छापामार कार्रवाई कर रही है। वहीं अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ईडी किस मामले में आशीष वर्मा के घर पर छापा मारा है, हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोल मामले में ही ईडी सीएम के ओएसडी आशीष वर्मा के घर जांच के लिए पहुंची है। 
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना की
तो वहीं, सौरभ भारद्वाज ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना की है और वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी है.सौरभ भारद्वाज ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर कहा कि, ‘देश के वैज्ञानिकों ने दुनिया के अंदर अपना नाम किया है। वैज्ञानिकों के साथ पूरे देश की शुभकामनाएं हैं। जब सफल नहीं हुए थे तब भी हमारी उनके साथ शुभकामनाएं थी क्योंकि जब असफलता आती है तभी सफलता भी मिलती है.’
 राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रिया सामने आ रही 
दरअसल,14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा। लैंडिंग होते ही यह 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर नया इतिहास लिखेगा। ऐसे में चंद्रयान-3 के चांद पर लैंडिंग से पहले देशभर से तमाम राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।