सियासी अस्तित्व पर गहराते संकट के बीच कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे आदित्य ठाकरे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सियासी अस्तित्व पर गहराते संकट के बीच कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे आदित्य ठाकरे

शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे शुक्रवार दोपहर यहां

शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे शुक्रवार दोपहर यहां पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद पार्टी और राज्य सरकार पर मंडरा रहे राजनीतिक संकट के बीच ठाकरे पार्टी पदाधिकारियों से मुखातिब होंगे।
ठाकरे परिवार के सियासी रसूख पर खड़ा हुआ संकट 
शिंदे की बगावत से ठाकरे परिवार की सियासी रसूख ही बड़ा संकट खडा हो गया हैं। क्योंकि आंकड़ो के मुताबिक शिंदे शिवसेना पर अपना दावा ठोक सकते हैं, पार्टी पर दावा ठोकने के लिए उन्हें एक तिहाई बहुमतन कि जरूरत हैं जो शिंदे के पास लगभग माना जा रहा हैं। सियासी पंडित महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम को एक स्क्रिप्ट कहानी मान रहे हैं। क्योंकि सरकार में शामिल तीनों दलों के विचार धुरविरोध से ओतप्रोत हैं।  
शिवसेना भवन दादर  में पार्टी पदाधिकारियों को करेंगे सबोंधित
शिवसेना सांसद विनायक राउत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पर्यावरण और पर्यटन विभागों के प्रमुख ठाकरे मध्य मुंबई के दादर स्थित पार्टी मुख्यालय शिवसेना भवन में पदाधिकारियों को संबोधित करके यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि पार्टी में कोई असमंजस नहीं है। उन्होंने कहा, ”वह शिवसेना भवन में जिला प्रमुखों और ‘संपर्क प्रमुखों’ को संबोधित करेंगे।”
शिवसेना उद्धव ठाकरे के साथ मजबूती से खडी हैं – राऊत 
राउत ने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ मजबूती से खड़ी है।उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य पार्टी की युवा शाखा युवा सेना के अध्यक्ष हैं। शिवसेना के नेता और राज्य के मंत्री शिंदे ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है, जिसके चलते शिवसेना के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार गिरने के कगार पर पहुंच गई है। गठबंधन सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस भी शामिल हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।