तेज रफ्तार कार हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत से मचा हड़कंप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तेज रफ्तार कार हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

आज मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुबह सवेरे एक भीषण सड़क हादसा हो गया है।

आज मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुबह सवेरे एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें तकरीबन 5 लोगों की मौत हो गई है और 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। परंतु उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना महाराष्ट्र के मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक इलाके में हुई है। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा तेज रफ्तार कार एंबुलेंस से टकरा गई थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को कॉल किया। जिसके बाद एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस घटना के बारे में पुलिस ने बात करते हुए बताया कि सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनके परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि यह पूरा मामला रोडरेज ड्राइविंग का है। वही, स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं।
हम आपको बता दे, आज सुबह उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई और अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है और 21 लोग भीषण रूप से घायल हो गए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मची हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।