ऋषिकेश में कांच से बनेगा नया लक्ष्मण झूला पुल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ऋषिकेश में कांच से बनेगा नया लक्ष्मण झूला पुल

80 मिलीमीटर मोटे पारदर्शी कांच के बने पुल पर सैलानी 57 मीटर ऊंचाई से गंगा की बहती जलधारा

ऋषिकेश : भारत में पहली बार चीन निर्मित पारदर्शी  कांच से नया लक्ष्मणझूला पुल बनाया जाएगा। 80 मिलीमीटर मोटे पारदर्शी कांच के बने पुल पर सैलानी 57 मीटर ऊंचाई से गंगा की बहती जलधारा का विहंगम  नजारा भी देख सकेंगे। दो लेन वाले 150 मीटर लंबे एवं छह मीटर चौड़े पुल में  आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला पुल पर लोगों की आवाजाही पर शासन ने रोक लगा दी है। 
ऐसे में अब पुल के पास ही नया पुल बनाने की तैयारियां शुरू हो गई। पुराने पुल की जगह नया पुल चीन के पारदर्शी कांच  से बनाया जाएगा। जिसमें दोपहिया वाहन भी आ-जा सकेंगे। खास बात यह है कि चीन से कांच को भारत आने में करीब डेढ़ माह का समय लगेगा। लोनिवि के सहायक अभियंता एसएल गोयल ने बताया की लक्ष्मणझूला के पास ही 60 मीटर की दूरी पर ही नया पुल बनाया जाएगा। इंजीनियरों ने पुल की साइट का  सर्वे कर लिया है। 
लोनिवि के सर्वे एक्सपर्ट पीके चमोली ने बताया की लक्ष्मणझूला पुल के स्थान पर जो नया पुल बनाया जाएगा वह अत्याधुनिक होगा। कांच के पुल का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। डिजाइन तैयार होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि लक्ष्मणझूला पर बड़ी संख्या में  देशी-विदेशी सैलानी घूमने के लिये ऋषिकेश आते है। झूला पुल उनके आकर्षण का  केंद्र होते है। कांच का पुल बनने से पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा  होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।