महाराष्ट्र में पांच वर्षीय लड़की से बलात्कार और हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र में पांच वर्षीय लड़की से बलात्कार और हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पांच वर्षीय आदिवासी लड़की से बलात्कार करने के बाद सिर कुचलकर उसकी हत्या

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पांच वर्षीय आदिवासी लड़की से बलात्कार करने के बाद सिर कुचलकर उसकी हत्या करने के आरोप में रविवार को 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। लड़की का शव नागपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर कलमेश्वर तालुका के लिंगा गांव के एक कृषि फार्म से बरामद किया गया। वह छह दिसम्बर से ही लापता थी। 

अखिलेश यादव ने नागरिकता संशोधन विधेयक को बताया भारत और संविधान का अपमान

नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने  बताया, ‘‘गिरफ्तार आरोपी का नाम संजय पुरी है जो खेतों में लड़की के माता-पिता की तरह मजदूरी करता है।’’ पुरी जिले के मोहगांव का निवासी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बलात्कार, अपहरण, हत्या के अलावा पोक्सो और एससी, एसटी अत्याचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को कलमेश्वर के निवासियों ने लड़की की जघन्य हत्या के विरोध में रैली और बंद का आयोजन किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।