हिमाचल प्रदेश में बारिश संबंधी घटनाओं में अब तक 8 लोगों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल प्रदेश में बारिश संबंधी घटनाओं में अब तक 8 लोगों की मौत

शिमला के रोहड़ू सब डिवीजन में हटकोटी केंची के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन में एक व्यक्ति की

हिमाचल प्रदेश में बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम आठ लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि आरटीओ कार्यालय के पास हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य अब भी मलबे के नीचे फंसा है। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में भारी बारिश के कारण रविवार तड़के दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। 
हादसे में अन्य छह लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शाह आलम के तौर पर हुई है, जो बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला था। शिमला के रोहड़ू सब डिवीजन में हटकोटी केंची के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कुल्लू में एक व्यक्ति सजवार नाले में बह गया। 
1566124525 hp1
मृतक की पहचान चुन्नी लाल के तौर पर हुई है। चंबा जिले में भारी बारिश के कारण एक घर ढहने से दो लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसा लोना ग्राम पंचायत में देर रात करीब साढ़े तीन बजे एक घर ढहने से 70 वर्षीय एक व्यक्ति और सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। 

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त

वहीं, शिमला जिले के नारकंड इलाके में पेड़ के एक घर पर गिरने से दो नेपाली नागरिकों की जान चली गई और तीन अन्य घायल हुए हैं। इस बीच, पंडोह और नाथपा बांध से पानी छोड़ दिया गया। ब्यास और सतलज नदियों में शनिवार को जल स्तर बहुत अधिक था, जिस कारण यह कदम उठाया गया। अधिकारी ने बताया कि लोगों से नदियों, छोटी नदियों और धाराओं से दूर रहने को कहा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।