महाराष्ट्र में आठ लाख रुपए के जाली नोट बरामद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र में आठ लाख रुपए के जाली नोट बरामद

पुलिस ने बताया कि लोगों ने उसका बैंक के बाहर इंतजार किया और उसने बैंक से निकल कर

महाराष्ट्र के जालना जिले में पुलिस ने कम ब्याज पर कर्ज देने के नाम पर लोगों से कथित तौर पर धोखाधड़ी करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से आठ लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए हैं। 
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि तीर्थपुर गांव के रहने वाले राजू खान ने स्थानीय लोगों से कहा कि वह उन लोगों के लिए एक ट्रस्ट से कम ब्याज पर कर्ज मुहैया करा सकता है। इसके बाद उसने नौ महिलाओं सहित 11 लोगों से कुल 52 हजार रुपए इकट्ठा किया। खान ने लोगों से बुधवार को कहा कि वे जालना शहर आए और एक बैंक के बाहर उसका इंतजार करें। 
पुलिस ने बताया कि लोगों ने उसका बैंक के बाहर इंतजार किया और उसने बैंक से निकल कर लोगों को नोटों की कुछ गड्डियां थमाईं। उन्होंने बताया कि लोगों ने जब नोटों को देखा तो उन्हें जाली पाया। नोटों पर ‘चिल्ड्रन बैंक’ लिखा हुआ था। 
इसके बाद लोग उसे पुलिस के पास ले गए और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने उसके घर से आठ लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए । आरोपी राजस्थान के टोंक जिले का रहने वाला है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।