मुंबई के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 7 मरीजों की मौत, परिजनों ने किया हंगामा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 7 मरीजों की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मुंबई के नालासोपारा में एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते कथित तौर पर 7 मरीजों की

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन की किल्लत भी बढ़ गई है। मुंबई के नालासोपारा में एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते कथित तौर पर 7 मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। घटना से गुस्साए  मृतकों के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा।
वहीं अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी के दावों को खारिज किया है। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा,  ‘इस अस्पताल में सिर्फ गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को एडमिट किया जाता है, जिन मरीजों की मौत हुई है, वह उम्र या किसी और बीमारी से पीड़ित थे।’ 
1618304144 doctor
घटना पर सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र कांबले ने कहा, ‘ऑक्सीजन की सप्लाई सुबह 3 बजे की गई थी। मृतकों के परिजनों की अस्पताल प्रशासन से बिल को लेकर बहस हुई थी। यदि मृतकों के परिजन अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज कराना चाहते हैं तो वे ऐसा कर सकते हैं।’ 
कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही महाराष्ट्र सरकार बेड क्षमता बढ़ाने के लिए काम कर रही है। सरकार ने अगले पांच से छह हफ्ते में मुंबई में मैदानों में तीन विशालकाय अस्पतालों की स्थापना की घोषणा की है। मुंबई में कोरोना वायरस के कुल 5,27,119 मामले हैं। यहां 12,060 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में 90,267 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।