असम में बाढ़ की वजह से लखीमपुर जिले के 67 गांव जलमग्न, 545.50 हेक्टेयर की फसल बर्बाद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

असम में बाढ़ की वजह से लखीमपुर जिले के 67 गांव जलमग्न, 545.50 हेक्टेयर की फसल बर्बाद

कई नए इलाकों में बाढ़ का पानी भर जाने के बाद असम के लखीमपुर जिले में बाढ़ की

कई नए इलाकों में बाढ़ का पानी भर जाने के बाद असम के लखीमपुर जिले में बाढ़ की स्थिति खराब हो गई है, जिससे लगभग 60,300 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के पानी से जिले के 4 राजस्व मंडलों के 67 गांव जलमग्न हो गए हैं। लगभग 545.50 हेक्टेयर फसल क्षेत्र अभी भी पानी में डूबा हुआ है।
इस बाढ़ में जानवर भी हुए प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, जिले के नोबोइचा राजस्व सर्कल क्षेत्र में लगभग 37,700 लोग और बिहपुरिया राजस्व सर्कल में 22,510 लोग प्रभावित हुए। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में सात राहत वितरण केंद्र स्थापित किये हैं, बाढ़ में 10,000 से अधिक घरेलू जानवर, मुर्गीपालन भी प्रभावित हुए हैं।
नदियों का बढ़ रहा है जल स्तर
लगातार बारिश के बाद ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर बढ़ रहा है और सोनितपुर जिले के तेजपुर और जोरहाट जिले के नेमाटीहाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शिवसागर जिले के नंगलामुराघाट में दिसांग नदी का जल स्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।धेमाजी जिले में 2696 लोग प्रभावित हुए और सोनितपुर जिले के बिश्वनाथ उप-मंडल में 2866 लोग प्रभावित हुए। पिछले 24 घंटों में बाढ़ के पानी ने एक तटबंध को तोड़ दिया, 4 तटबंधों, 4 सड़कों, एक पुल और एक सुरक्षा बांध आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।