ओडिशा में वैश्विक महामारी के 5 नए मामलों की पुष्टि, मरीजों की संख्या 154 हुई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ओडिशा में वैश्विक महामारी के 5 नए मामलों की पुष्टि, मरीजों की संख्या 154 हुई

ओडिशा में कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा रोजाना बढ़ता जा रहा है। राज्य के जाजपुर जिले में

ओडिशा में कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा रोजाना बढ़ता जा रहा है। राज्य के जाजपुर जिले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 154 हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि नए मरीज हाल में पश्चिम बंगाल के कोलकाता से लौटे थे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ये सभी पृथक केंद्र में थे और उनमें लक्षण नहीं थे। 
उन्होंने कहा कि इन नए मरीजों के साथ जाजपुर जिले में कोविड-19 मामलों की संख्या 45 हो गई है जो एक “नए हॉटस्पॉट” के तौर पर उभरा है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने और आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य में 55 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं और संक्रमित लोगों की कुल संख्या फिलहाल 98 है। ओडिशा में इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। 
उन्होंने कहा कि राज्य में शुक्रवार तक कुल 36,593 नमूनों की जांच की गई है। इन कुल मामलों में से सबसे ज्यादा 47 मामले खुर्दा जिले के भुवनेश्वर से हैं। इसके बाद जाजपुर से 45, बालासोर से 20, भद्रक से 19, सुंदरगढ़ से 10, केंद्रपाड़ा, बोलंगीर और कालाहांडी जिले से दो-दो जबकि कोरापुट, झारसुगुड़ा, देवगढ़, कियोंझर, कटक, ढेंकनाल और पुरी से एक-एक मामला सामने आया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।