5वीं मंजिल के बाथरूम की खिड़की से गिरा भर्ती मरीज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

5वीं मंजिल के बाथरूम की खिड़की से गिरा भर्ती मरीज

शुक्रवार सुबह अस्पताल के नीचे उसकी लाश सफाईकर्मी ने देखी। मृतक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या

इंदौर : एमवाय अस्पताल की पांचवी मंजिल के बाथरूम की खिड़की से गिरने से एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। किडनी के इलाज के लिए गुरुवार रात मृतक को अस्पताल की पांचवी मंजिल स्थित वार्ड में भर्ती किया गया था। शुक्रवार सुबह अस्पताल के नीचे उसकी लाश सफाईकर्मी ने देखी। मृतक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई या यह महज एक हादसा है इस पर पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एमवाय अस्पताल में सफाई कर रहे एक कर्मचारी को एक व्यक्ति की लाश पड़ी दिखाई दी। कर्मचारी ने अस्पताल स्टाफ को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद मृतक की पहचान भंगड़ा भिलाला (62) निवासी खरगोन के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक को पेट में पानी भरने की बीमारी थी जिसके उपचार के लिए गुरुवार रात को ही उसे एमवाय अस्पताल की पांचवी मंजिल के वार्ड 25 में भर्ती किया गया था।
मृतक के साथ उसकी पत्नी व बेटा भी थे। शुक्रवार सुबह से ही भंगड़ा भिलाला अपने पलंग पर नहीं था। उसकी पत्नी व बेटा उसे तलाश कर रहे थे। तभी उसकी लाश सफाईकर्मी को नीचे पड़ी दिखाई दी। पांचवी मंजिल स्थित सुविधाघर की खिड़की से उसके गिरने की बात प्रारंभिक रूप से सामने आई है। हालांकि यह हत्या है, आत्महत्या है या हादसा इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।