सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिये बनेंगे 472 पुल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिये बनेंगे 472 पुल

फ्लॉय ओवर को 4-लेन में परिवर्तित किया जाना प्रस्तावित है। छिंदवाड़ शहर में भी एक फ्लॉय ओवर और

मध्यप्रदेश में सड़क यातायात सुगम बनाने के लिये आगामी पांच वर्ष में 472 पुल बनाये जाएंगे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक लोक निर्माण विभाग ने इसके लिये पांच हजार 540 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक मंजूरी जारी की है। लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि पाँच वर्ष में 400 वृहद एवं मध्यम पुल, राज्यभर की रेलवे क्रॉसिंग पर 55 रेलवे ओवर ब्रिज और 17 फ्लॉय ओवर का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्ययोजना में वृहद एवं मध्यम पुल के लिये 2 हजार करोड़, फ्लॉय ओवर के लिये एक हजार 940 करोड़ रुपए और 55 रेलवे ओवर ब्रिज के लिये 1600 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

भोपाल में 5 फ्लॉय ओवर ब्रिज प्रस्तावित किये गये हैं। पहला 1500 मीटर लम्बा फ्लॉय ओवर ब्रिज जवाहर चौक से काटजू अस्पताल, रंगमहल चौराहा, रोशनपुरा चौराहा होते हुए राजभवन चौराहे तक 100 करोड़ की लागत से तैयार किया जायेगा। दूसरा 2 हजार मीटर लम्बा लाल घाटी से बैरागढ़ होते हुए भैसाखेड़ जोड़ तक 160 करोड़ की लागत से तैयार किया जायेगा। तीसरा 3 हजार मीटर लम्बा ब्रिज हमीदिया रोड पर काली मंदिर, तलैया से भारत टॉकीज, रेलवे स्टेशन तिराहा, नादरा बस स्टैण्ड, भोपाल टॉकीज चौराहा होते हुए शाहजहाँनाबाद थाने तक 200 करोड़ की लागत से बनाया जायेगा।

चौथा 2 हजार मीटर लम्बा जयश्री बीटकर अस्पताल के सामने रेतघाट से कर्फ्यू वाली माता मंदिर के सामने से होते हुए हमीदिया एवं जीपीओ पोस्ट-ऑफिस तक 120 करोड़ से बनाया जायेगा। पाँचवां 1350 मीटर लम्बा फ्लॉय ओवर ब्रिज रोशनपुरा चौराहा से बाणगंगा चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा से होते हुए एमएलबी कॉलेज चौराहे तक 90 करोड़ लागत से बनाया जायेगा। इंदौर शहर में 6 फ्लॉय ओवर ब्रिज प्रस्तावित किये गये हैं। इसी तरह ग्वालियर में दो फ्लॉय ओवर और जबलपुर में एक आरओबी और एक फ्लॉय ओवर को 4-लेन में परिवर्तित किया जाना प्रस्तावित है। छिंदवाड़ शहर में भी एक फ्लॉय ओवर और एक आरओबी का निर्माण प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।