सबरीमाला की सालों पुरानी परंपरा टूटी, 40 साल की 2 महिलाओं ने मंदिर में किया प्रवेश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सबरीमाला की सालों पुरानी परंपरा टूटी, 40 साल की 2 महिलाओं ने मंदिर में किया प्रवेश

भगवान अय्यपा के दर्शन करने के बाद वे दोनों लौट गईं। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं

केरल के मशहूर सबरीमाला मंदिर की सालों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए आज दो महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश किया है। दो महिलाओं ने बुधवार सुबह भगवान अयप्पा के दर्शन किए। दोनों महिलाओं की उम्र तकरीबन 40 साल बताई जा रही है। सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के दर्शन करने के बाद मंदिर के आसपास तनाव की स्थिती बनी हुई है। जिसके चलते मंदिर को बंद कर दिया गया है। जानकरी के लिए बता दें कि 10 से 50 साल की महिलाओं की एंट्री पर मंदिर की ओर से बैन है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया था।

मगर इसके बाद भी मंदिर ने यह बैन बरकरार रखा। हालांकि, बुधवार को पुलिस सूत्रों ने कहा कि 50 साल से कम उम्र की दो महिलाओं ने मंदिर में एंट्री ली है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि करीब 40 साल की उम्र की दो महिलाओं ने आज सुबह मंदिर में प्रवेश किया। महिलाओं ने करीब आधी रात में मंदिर की ओर चढ़ाई शुरू की और करीब 3.45 बजे मंदिर पहुंच गईं।

भगवान अय्यपा के दर्शन करने के बाद वे दोनों लौट गईं। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं पुलिस की टुकड़ी के साथ थीं। पुलिसकर्मी वर्दी और सादे ड्रेस में थे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार ऐसा है जब 50 वर्ष से कम की आयु वाली महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश किया हो। पेशे से वकील बिंधु और कार्यकर्ता कनकदुर्गा ने एक न्यूज चैनल को बताया कि उन्होंने सुबह तकरीबन तीन बजे पूजा अर्चना की।

उन्होंने दावा किया उन्होंने पुरुषों के कपड़े पहने हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों एक एंबुलेंस में आई थीं और पुलिस ने उनके लिए व्यवस्था की। वहीं, महिलाओं ने मंदिर में पूजा करते हुए तस्वीर जारी की है। मंदिर को चलाने वाले ट्रस्ट के अध्यक्ष ए पद्मकुमार ने बताया कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स से इस बारे में जानकारी मिली है।

उन्होंने कहा कि बोर्ड सीसीटीवी फुटेज को देखेगा। वहीं, मंदिर के मुख्य पुजारी राजीवरू का कहना है कि वे घटना की पुष्टि हो जाने के बाद ही इस बार कोई टिप्पणी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।