झारखंड के दक्षिणी हिस्से में जारी बारिश के बीच 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड के दक्षिणी हिस्से में जारी बारिश के बीच 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया

शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और बांधों के उफान पर होने के चलते

शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और बांधों के उफान पर होने के चलते निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बनने पर झारखंड के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हालांकि, भारी बारिश लाने वाला गहरे दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ा है, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
झारखंड के कोल्हान संभाग में शनिवार से बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कोल्हान संभाग में सरायकेला-खरसावां और पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह खतरे के निशान से ऊपर बह रही खरखाई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है।
उन्होंने बताया कि चांडिल और तेनुघाट जैसे बांधों से छोड़ा गए पानी के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे खासतौर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोग प्रभावित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।