कन्नौज में रोड़वेज की बस पलटने से 12 यात्री घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कन्नौज में रोड़वेज की बस पलटने से 12 यात्री घायल

उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र में शुक्रवार सुबह राज्य परिवहन निगम की एक बस के

उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र में शुक्रवार सुबह राज्य परिवहन निगम की एक बस के पलटने से 12 यात्री घायल हो गये। 
पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली से कानपुर आ रही आजदनगर डिपो की बस कन्नौज-कानपुर मार्ग पर सुबह करीब सवा पांच बजे मडपुरा पुलिस के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। 
हादसे में बस पर सवार 12 यात्री घायल हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया। 
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने के कारण यह हादस हुआ। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।