दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए 12 चीते, थोड़ी देर में कूनो पार्क पहुंचेंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए 12 चीते, थोड़ी देर में कूनो पार्क पहुंचेंगे

भारत में चीतों को फिर से बसाने के इतिहास में दूसरा अध्याय आज यानी शनिवार को जुड़ गया।

भारत में चीतों को फिर से बसाने के इतिहास में दूसरा अध्याय आज यानी शनिवार को जुड़ गया। नामीबिया से आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाए जाने के ठीक पांच महीने बाद दक्षिण अफ्रीका से लाए जा रहे 12 चीतों के कदम भारत की जमीन पर पड़ गए हैं।  
दक्षिण अफ्रीका से रवाना हुआ वायुसेना का विशेष विमान 
1676700160 sdds
चीतों को लेकर शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से रवाना हुआ वायुसेना का विशेष विमान आज सुबह 10 बजे ग्वालियर के महाराजपुरा एयर टर्मिनल पर उतरा। अब यहां से सुबह 11 बजे तक तीन हेलीकाप्टर चीतों को लेकर कूनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह चीतों को क्वारंटाइन बाड़ों में छोड़ेंगे। 
चीतों की संख्या बढ़ने वाली है 
दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लेकर ग्वालियर पहुंचा वायुसेना का विशेष विमान,  जल्द रवाना होंगे कूनो
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”कूनो नेशनल पार्क में आज चीतों की संख्या बढ़ने वाली है। मैं पीएम मोदी को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं, यह उनका विजन है। कूनो में 12 चीतों का पुनर्वास किया जाएगा, जिसके बाद चीतों की कुल संख्या 20 हो जाएगी।
नामीबिया से लाए गए चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा
नामीबिया से भारत आते वक्त चीतों को रखा जाएगा खाली पेट, 8280 किमी का है सफर  - Cheetahs to travel without food from Namibia to India ntc - AajTak
बता दें, पिछले साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा था। इनमें पांच मादा और तीन नर चीता थे। 18 फरवरी को लाए जा रहे 12 चीतों में सात नर और पांच मादा चीता हैं। 
तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा, एसपी आलोक कुमार सिंह और डीएफओ प्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को लगभग पूरा दिन कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बिताया। चीतों को लाने वाले हेलीकाप्टर के लिए पांच हेलीपैड तैयार हो चुके हैं।
हर साल भारत लाए जाएंगे 12 चीते
पिछले महीने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चीते दिए जाने को लेकर अनुबंध हुआ था। इसके अनुसार, अब वहां से आठ से 10 वर्षों तक हर साल 12 चीते भारत लाए जाएंगे। पहले चरण में लाए गए आठ चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान का माहौल रास आया है। भारतीय वन्य जीव संस्थान (वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट) ने भारत में चीता पुनर्स्थापना के लिए देश के 10 क्षेत्रों में सर्वे करने के बाद कूनो राष्ट्रीय उद्यान को चुना था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।