हैदराबाद में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, 3 की मौत, सभी स्कूलों-कॉलेज रहेंगे बंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हैदराबाद में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, 3 की मौत, सभी स्कूलों-कॉलेज रहेंगे बंद

NULL

दक्षिण भारत के शहर हैदराबाद में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बारिश के सबब जनजीवन ठप हो गया है।शहर में भारी ट्रैफिक जाम है। बड़ी संख्या में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है।

मंगलवार यानि की आज सभी स्कूलों और कॉलेज बंद रहेंगे। मरने वालों में 28 वर्षीय एक व्यक्ति और उसका छह महीने का बेटा एक दीवार के गिरने के कारण बंजारा हिल्स में जिंदा दब गए। वहीं भीड़ भरे चारमीनार क्षेत्र में एक व्यक्ति करंट लगने के कारण मौत हो गई। बिजली गिरने से भी लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि तड़के 4.30 से सुबह 8.30 तक 67.6 मिली मीटर बारिश हुई है। ये मानसून की बारिश है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी शहर में बारिश की संभावना है। उधर, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने कहा है कि उसके कर्मचारी सड़कों पर जितनी जल्दी हो सके बारिश का पानी निकालने के लिए काम कर रहे हैं।

कार्यालयों में 12 घंटे से अधिक घंटे तक फंसे लोग 

भारी बारिश के कारण 12 घंटे से अधिक समय तक लोग अपने कार्यालयों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे हुए थे। बता दें कि बारिश के चलते रेल सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री ने की नगर-निगम प्रमुख से बात 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने नगर निगम के प्रमुख और शहर के पुलिस प्रमुख से बात की। उन्होंने अधिकारियों को कुछ और घंटों के लिए सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अगर फिर बारिश होती है तो किसी को परेशानी नहीं हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 8 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।