हिजाब विवाद पर गृहमंत्री ज्ञानेंद्र बोले- गिरफ्तार हुए लोग 'छात्र नहीं', BJP ने किया कांग्रेस पर तीखा हमला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिजाब विवाद पर गृहमंत्री ज्ञानेंद्र बोले- गिरफ्तार हुए लोग ‘छात्र नहीं’, BJP ने किया कांग्रेस पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के ऊर्जा मंत्री सुनील कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस

कर्नाटक में हिजाब को लेकर जारी विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है, इस मुद्दे पर सभी पार्टियां अपनी सियासत चमकाने में लगी है। हिंसा की राह पर बढ़ रहे इस प्रदर्शन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की जंग भी शुरू हो गयी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के ऊर्जा मंत्री सुनील कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वे एक ऐसा कानून बना सकते हैं जो हिंदुओं को हिजाब पहनने के लिए कहे। सुनील कुमार ने आरोप लगाया, अगर कांग्रेस को जनादेश मिलता है, तो उन्हें एक ऐसा कानून भी मिल सकता है जो सभी हिंदुओं को हिजाब पहनने के लिए कहे। सिद्धारमैया और कांग्रेस को ऐसी मानसिकता से बाहर आना चाहिए। 
गिरफ्तार हुए लोग नहीं हैं छात्र :अरागा ज्ञानेंद्र
सुनील कुमार ने यह भी कहा कि कल, डीके शिवकुमार ने झूठे आरोप लगाए कि झंडा हटा दिया गया था। वहीं दूसरी तरह इस मामले में राज्य के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि आंदोलन के बीच गिरफ्तार किए गए लोग बाहरी थे, छात्र नहीं। साथ ही उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया। उन्होंने कहा कि “जहां भी अप्रिय चीजें हुई हैं, वहां कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। हमने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, वे बाहरी हैं, छात्र नहीं, पूछताछ के बाद, हम आपको बताएंगे।” 
कर्नाटक हाई कोर्ट का आदेश होगा स्वीकार 
कर्नाटक पुलिस ने रविवार को उडुपी जिले के कुंडापुर में सरकारी पीयू कॉलेज के पास कथित तौर पर ‘घातक हथियार’ ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया था। चाकू लहरा रहे तीन अन्य मौके से भागने में सफल रहे। गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने गिरफ्तारियों के बारे में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को जानकारी दी है। हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर ज्ञानेंद्र ने कहा, “सरकार दिन के अंत तक अदालत के आदेश की उम्मीद कर रही है। हम कोर्ट को सलाह नहीं दे सकते। अदालत के आदेश के बाद हमें इसे स्वीकार करना होगा।
हिजाब विवाद में ब्लेम गेम ऑन
बता दें कि इससे पहले प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने दावा किया था कि कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) ने हिजाब विवाद को उकसाया है और इसकी जांच की जाएगी। CFI इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की छात्र शाखा है। कर्नाटक में हिजाब विवाद बढ़ने और छात्रों के विरोध प्रदर्शन अधिक कॉलेजों में फैल जाने के कारण मंगलवार को पुलिस द्वारा बल प्रयोग की घटनाएं सामने आईं। अशांति ने राज्य सरकार को सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए तीन दिन की छुट्टी घोषित करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सभी छात्रों और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

जानें कौन है वायरल वीडियो की बुर्का गर्ल? कहा- अदालत के आदेश का करूंगी पालन, बताया पूरा घटनाक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।