सीताराम येचुरी फिर से चुने गए माकपा के महासचिव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सीताराम येचुरी फिर से चुने गए माकपा के महासचिव

NULL

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सीताराम येचुरी को दूसरे कार्यकाल के लिए एक बार फिर पार्टी का महासचिव चुन लिया है। येचुरी को दोबारा महासचिव बनाये जाने का फैसला पार्टी के 22वें कांग्रेस सम्मेलन के आखिरी दिन आज लिया गया। यह सम्मेलन पांच दिनों से चल रहा है।

नवनिर्वाचित केंद्रीय कमेटी की पहली बैठक में सीताराम चेयुरी, प्रकाश करात, बिमन बसु, बृंदा करात, माणिक सरकार, पिनारायी विजनयस सुभाषिणी अली तथा बीवी रागावुलू समेत 17 लोगों को पोलित ब्यूरो के लिए चुना गया।

इससे पहले 20 नये सदस्यों के साथ केंद्रीय समिति के 95 सदस्य चुने गये। समित में 17 महिलाओं को स्थान मिला है। उत्तराखंड राज्य समिति के सचिव राजिन्द्र नेगी तथा छत्तीसगढ राज्य समिति के सचिव संजय पराटे को स्थायी आगंतुक बनाया गया है।

अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।