सिकंदराबाद में लड़के ने लड़की को सरेआम जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सिकंदराबाद में लड़के ने लड़की को सरेआम जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

NULL

सिकंदराबाद में सरेआम 22 साल की एक लड़की को उसके कथित प्रेमी द्वारा केरोसिन डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। लड़की को आग लगाने वाला व्यक्ति उससे एकतरफा प्रेम करता था। लड़की एक एल्युमिनियम फैब्रिकेशन यूनिट में रिसेप्शनिस्ट थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी उससे इकतरफा प्यार करता था और अक्सर छेड़छाड़ करता था। हैदराबाद पुलिस ने अपनी कथित प्रेमिका को आग लगाने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी के ऊपर हत्या के अलावा एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मुकदमा चलेगा। धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था।

इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति लड़की से प्रेम करता था और उसे परेशान कर रहा था। लेकिन लड़की ने कभी भी अपने परिवार वालों को व्यक्ति के बारे में नहीं बताया और न ही यह बताया कि वह उसे परेशान कर रहा था।

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी शख्स की उम्र करीब 28 साल है। उसने लड़की को यहां से करीब 10 किलोमीटर दूर लालागुडा इलाके में बुलाया था। पहले लड़की ने आरोपी के शादी के प्रपोजल से इनकार कर दिया था क्योंकि आरोपी टैलेंटेड नहीं था और वह ज्यादा टैलेंटेड थी और ज्यादा सुंदर थी। जब लड़की ने आरोपी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो आगे वह उसे किसी और का नहीं होने देना चाहता था।

 लड़की आरोपी की बुलाई जगह पर शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर पहुंची, व्यक्ति ने उस पर अचानक मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। इसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। आस-पास से गुजर रहे कुछ लोग महिला की चीख सुनकर उसकी मदद के लिए पहुंचे और आग बुझाई।

पुलिस उपायुक्त बी सुमाथी ने बताया कि लड़की का सिकंदराबाद के गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा था, उसकी आज सुबह करीब साढ़े सात बजे मौत हो गई। लड़की 60 प्रतिशत तक जल गई थी।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।