सिंगल विंडो केन्द्र को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना झारखंड : मंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सिंगल विंडो केन्द्र को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना झारखंड : मंत्री

NULL

झारखंड के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने आज यहां कहा कि किसानों को एक ही जगह पर कृषि कार्य से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सिंगल विंडो कंद्रों की स्थापना की जा रही है। सिंगल विंडो केंद्र को लागू करने वाला झारखंड देश का प्रथम राज्य है। उन्होंने कहा कि विथ वर्ष 2016-17 में 100 स्वीकृत सिंगल विंडो केंद्रों में से 78 कार्यशील हैं।

वहीं विथ वर्ष 2017-18 में स्वीकृत 100 सिंगल विंडो सेंटर का भी कार्य प्रारंभ हो चुका है। सिंह आज सरकार के 1000 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित पत्रकार वार्ता में विभाग की उपलब्धियें के बारे में जानकारी दे रहे थे। सिंह ने बताया कि विथ वर्ष 2014-15 में 22.65 लाख हेक्टेयर भूमि में खाद्यान्न फसलों की बुवाई हुई थी, जो अब बढ़कर 32 प्रतिशत वृद्धि के साथ 30 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। वहीं खाद्यान्न उत्पादन भी 51.12 लाख टन से बढ़कर 68.82 लाख टन हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − sixteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।