सत्ता के जागीर समझने वाले को सडक़ का रास्ता दिखाने का समय आ गया : रणविजय साहू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सत्ता के जागीर समझने वाले को सडक़ का रास्ता दिखाने का समय आ गया : रणविजय साहू

हत्या की जा चुकी है दो सामुहिक दुराचार की घ्ज्ञटना घ्ज्ञटी है। जगह-जगह लूट एवं रंगदारी मांगी जाती

पटना : बिहार तैलिक साहू सभा द्वारा आयोजित तैली हुंकार रैली को संबोधित कर साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में हमारी जाति की आबादी 7 प्रतिशत है हम दानवीर भामाशाह के वंशज हैं। हमारे खून में ही सेवा भाव है। लेकिन राजनैतिक साजिश केतहत इस समाज को मुख्यधारा से आज तक अलग रखा गया है। यह जाति अपराधियों के निशाने पर है। पिछले छह माह में इस जाति के 26 लोगों की निर्मम हत्या की जा चुकी है दो सामुहिक दुराचार की घ्ज्ञटना घ्ज्ञटी है। जगह-जगह लूट एवं रंगदारी मांगी जाती है। लेकिन सरकार अंधी और गूंगी बनी बैठी है।

हमें एकजुटता दिखाकर सत्ता को जागीर समझने वाले लोगों को सडक़ पर रास्ता दिखानी होगी। वक्त आ गया है कि इन्हें सही रास्ता दिखाने की। उन्होंने कहा कि पिछले 35 वर्षों से किसी न किसी राजनैतिक पार्टी द्वारा इस समाज को बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया जाता रहा है लेकिन 2018 के बिहार विधान परिषद के चुनाव में इस समाज को टिकट से वंचित कर दिया। आजादी के बार 72 साल बाद भी इस प्रदेश के 40 लोकसभा क्षेत्र से एक भी हमारे समाज से सांसद नहीं है और न ही राज्यसभा केस ांसद हैं।इस समाज का राजनैतिक पार्टी 2019 के चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी देगा, उसी राजनैथ्तक पार्टी को समर्थन करने का काम करेगा।

हुंकार रैली को अरूण भ्ज्ञास्मे, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, नितीन अभिषेक, महेन्द्र साहू, प्रो. संजय कुमार, अनिल कुमार अकेला, महामंत्री अमरेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष रंजय कुमार, संयुक्त मंत्री चन्देश्वर साह, विनय कुमार उर्फ गुडडू साह, संगठन मंत्री श्रीकृष्णा प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, अंकेक्षक संजीव शेखर गुप्ता, अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती डा. माधुरी गुप्ता, अध्यक्ष युवामोर्चा भीम कुमार साहू, मनोज कुमार साहू, कार्यकारिणी सदस्य संजीत कुमार, रघुनाथ प्रसाद, जयप्रकाश गुप्ता, मंजीत कुमार सहू, विपुल गांधी, तेजस्वी ज्योति, सिम्मी प्रसाद, श्रीमती पुष्पा गुप्ता समेत अन्य ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।